{"_id":"5a11d27b4f1c1b74698bcaf7","slug":"171511117435-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तडाहट से दहला असरावल खुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियों की तड़तडाहट से दहला असरावल खुर्द
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला असरावल खुर्द
चाचा-भतीजे पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग का आरोप
सूचना के बाद भी गांव नहीं पहुंची पुलिस, ग्रामीणों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। पिपरी का असरावलखुर्द गांव शनिवार की रात ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। आरोप है कि गांव में दहशत फैलाने और माहौल बिगाड़ने के लिए चाचा-भतीजे ने हवाई फायरिंग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी पिपरी पुलिस गांव नहीं पहुंची जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
पिपरी थाना क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा है। दो दिन पहले मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के समर्थन में चाचा-भतीजे ने शनिवार की रात वह तांडव किया कि लोग कांप उठे। आधी रात गोलियों की तड़तडाहट से गांव दहल उठा। चर्चा तो यहां तक है कि देर रात तक आरोपी गांव के एक परिवार को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। ग्रामीणें का कहना है कि घटना की शिकायत रात में पुलिस से की गई थी। इसके बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची। गोली-बारी की घटना के बाद से गांव में तनातनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस के गांव नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।
दबंगों ने युवक को पीटकर किया अधमरा
चायल(ब्यूरो)। पिपरी के लोधौर गांव का मान सिंह पुत्र ऊदल शनिवार की शाम नेवादा बाजार से घर लौट रहा था। गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने बाइक रोकते हुए युवक को बेरहमी से पीट दिया। युवक को अधमरा कर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।