फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर शातिरों का गिरोह

पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर शातिरों का गिरोह

Wed, 25 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर शातिरों का गिरोह
पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर शातिरों का गिरोह
विज्ञापन

गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस
एटीएम कार्ड बदल खाते से पार कर देते थे रकम, कई एटीएम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। एटीएम बूथ से कार्ड बदल खाते से रकम निकालने वाले साइबर शातिरों के गिरोह का बुधवार को मंझनपुर पुलिस ने भंडफोड़ किया। गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ड बरामद किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शातिरों को जेल भेजते हुए सरगना की तलाश शुरू कर दी है।
दोआबा के एटीएम बूथों पर सक्रिय साइबर क्राइम के शातिर लोगों का एटीएम कार्ड बहाने से बदल उनके खाते से मोटी रकम पार कर देते हैं। कौशाम्बी में सालाना दो दर्जन से अधिक लोग साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं। मंझनपुर कोतवाली के बाजापुर गांव के शेर हसन की शिकायत पर जांच पड़ताल में जुटी मंझनपुर पुलिस ने मंगलवार की रात साइबर शातिरों के गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। ओसा के समीप सभी सदस्य घटना की फिराक में खड़े थे। युवकों की नजर आस-पास लगे एटीएम बूथ पर थी। पुलिस को देखते ही युवक भागने का भी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पकड़े गए शातिरों में विनोद कुमार निवासी लालापुर प्रतापगढ़, संतोष कुमार, रविकुमार निवासी मोहनगंज प्रतापगढ़ शामिल हैं। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि शातिरों के कब्जे से कई बैंकों के एटीएम कार्ड मिले हैं। जो ग्राहक ों से बदले गए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए गिरोह के पकड़े गए शातिर सदस्यों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। बताया कि गिरोह के सरगना की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे भी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन




अधेड़ को पीट दबंगों ने किया लहूलुहान
पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी के कोरियों गांव में मंगलवार की शाम दबंगों ने पड़ोसी अधेड़ को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। दोपहर दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। देर शाम अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के कोरियों गांव निवासी मानवेन्द्र का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर रंजिश में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शाम पड़ोसी साथियों के साथ मानवेन्द्र के घर पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने अधेड़ को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम पुलिस ने पीड़ित अधेड़ की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed