फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नर बलि देने के लिए किया छात्र का अपहरण

नर बलि देने के लिए किया छात्र का अपहरण

Sat, 09 Feb 2019 06:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
नर बलि देने के लिए किया छात्र का अपहरण
नर बलि देने के लिए किया छात्र का अपहरण
विज्ञापन

बच्चे के रोने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया
नगर कोतवाली इलाके के निजामपुर नौगीरा का मामला, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर नौगीरा गांव में शनिवार सुबह तांत्रिक ने नर बलि देने के लिए एक छात्र का अपहरण कर लिया। देवखरपुर स्थित मंदिर में बच्चे के रोने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाखंडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
निजामपुर नौगीरा निवासी रामप्रकाश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका बेटा अश्विनी कक्षा तीन का छात्र है। रामप्रकाश की मानें तो शनिवार सुबह अश्विनी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल जा रहा था। रास्ते से बरइसा के कल्लू पुत्र प्रेमचंद्र ने टॉफी का चालच देकर उसका अपहरण कर लिया और देवखपुर स्थित काली माता के मंदिर ले गया। वहां बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंच गए। गांव वालों ने तांत्रिक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान उसने बताया कि बच्चे की बलि देने के लिए मंदिर लेकर आया था। आरोपी के पास से धारदार चाकू, फूल-माला, नारियल व चुनरी आदि भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी की निजामपुर नौगीरा में रिश्तेदारी है। वह काफी दिनों से रिश्तेदार के घर पर ही रहता था। उसकी गतिविधियां ग्रामीणों को पहले से ही खटक रही थीं।
विज्ञापन

इनका कहना है
आरोपी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। पूछताछ से पहले बलि देने के मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। परिजन और ग्रामीण बलि देने के लिए अपहरण किए जाने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभू दयाल मौर्य
प्रभारी नगर कोतवाल/ निरीक्षक क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed