फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शादी से इनकार पर युवती ने दी आत्मदाह की धमकी

शादी से इनकार पर युवती ने दी आत्मदाह की धमकी

Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
शादी से इनकार पर युवती ने दी आत्मदाह की धमकी
शादी से इनकार पर युवती ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन

सगाई के बाद दहेजलोभियों ने की बाइक और दो लाख की मांग
पीड़िता के भाई ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज क्षेत्र के कल्यानपुर में रहने वाले दहेजलोभियों ने सगाई के बाद बाइक व नगदी की मांग को लेकर शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता के भाई ने बुधवार को एसपी से शिकायत करकार्रवाई की मांग की है।

कोखराज इलाके के गेरसा निवासी बच्चालाल पुत्र बाबूलाल ने बताया कि उसने अपनी बहन रूपा का विवाह करीब छह महीने पहले कल्यानपुर में तय किया था। पीड़ित के मुताबिक गोदभराई के साथ बरीक्षा का भी कार्यक्रम किया गया। पांच जनवरी को तिलक और आठ जनवरी को बारात आनी थी। इससे पहले 20 दिसंबर को बहन का होने वाला पति अपने परिजनों संग घर आया और दहेज में अपाचे बाइक तथा दो लाख नकदी की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। बात नहीं बनी। मंगेतर की इस हरकत से युवती सदमे में है। वह आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। दो बार खुदकुशी की कोशिश भी कर चुकी है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed