{"_id":"59d264b44f1c1bd8538b55ce","slug":"161506960564-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी
फोटो...
-सुसाइड नोट में लिखा मेरी मौत के बाद मेरी आंखें दान कर देना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सदर कोतवाली के कांशीराम कालोनी (घना का पुरवा) में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसकी आंखें दान कर दी जाएं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेलरहा पश्चिमशरीरा निवासी कृष्णचंद्र केसरवानी (18) पुत्र गुलाब चंद्र केशरवानी कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर नौ के कमरा नंबर तीन में रहकर पढ़ाई करता था। मां की मौत के बाद से ही कृष्ण चंद्र केसरवानी कालोनी में रहने लगा था। रविवार देर रात वह दशहरा मेला घूमकर आया। इस पर पिता व भाई सुरेश ने उसको डांटा-फटकारा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में कृष्ण चंद्र ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कृष्ण चंद्र ने सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मुझसे जो भी गलती हो मुझे क्षमा कर देना। मेरी दोनों किसी भी अंधे व्यक्ति को प्रदान कर देना ताकि वह अपने पूरे जीवन को खुशहाल कर सके। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुसाइड नोट की राइटिंग का मिलान उसकी कापी से किया गया। राइटिंग मिलान के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि डांटने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
सर्पदंश से महिला की मौत
मंझनपुर। सदर कोतवाली के सुखदेवपुर की सुखदेइया (60) पत्नी रामकृपाल सोमवार की दोपहर घर के भीतर उपली लेने के लिए कोठरी के भीतर गई थी। इसी दौरान उसको सर्प नेदंश लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा है।