फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अध्यापकों ने हाईस्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा

अध्यापकों ने हाईस्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा

Tue, 22 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अध्यापकों ने हाईस्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा
हाईस्कूल के छात्र को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

नाम काटने की धमकी देकर अध्यापकों ने स्कूल से किया बाहर
पेट में चोट लगने पर परिजनों को दी जानकारी, पुलिस को दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल।
आदर्श इंटर कालेज के दो शिक्षकों ने शनिवार को हाईस्कूल के छात्र मो. अल्तमस को बेरहमी से पीट दिया। पेट में चोट लगने से रात में असहनीय दर्द होने पर परिजनों को जानकारी हुई। रविवार को इलाज कराने के बाद परिजनों ने सोमवार को शिक्षकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले का मो. अल्तमस पुत्र नसीम अहमद आदर्श इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र है। 19 अगस्त को दो घंटे तक अध्यापक कक्षा में नहीं पहुंचे। इस पर अल्तमस दूसरे सेक्शन में पढ़ने चला गया। कक्षा में अल्तमस को बैठे देख शिक्षक ने उसे उठाया और तमाचा जड़ दिया। इसके बाद हाथ पकड़कर खींचते हुए बाहर लाए। इस बीच बगल सेक्शन के भी शिक्षक वहां पहुंच गए। दोनों शिक्षकों ने मिलकर छात्र को लात, घूंसों व डंडे से जमकर पीटा। पिटाई के दौरान छात्र के पेट में हुए अपेंडिक्स ऑपरेशन की जगह चोट लग गई। मारपीट कर छात्र का नाम काटने की धमकी देकर कालेज से बाहर कर दिया गया। रात में जब उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने उसका इलाज कराया तो सोमवार को कुछ आराम मिला। सोमवार को वह स्कूल पहुंचा तो उसे कक्षा में नहीं घुसने दिया गया। मामले की तहरीर पीड़ित छात्र ने सरायअकिल पुलिस को दे दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सरायअकिल एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि छात्र को पीटने की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मारपीट का आरोप गलत है। छात्र दूसरी क्लास में बैठ गया था। इस पर शिक्षक ने उसे वहां से उसकी क्लास में भेजा था। इसके लिए डांटा भी गया था। झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर दयाल त्रिपाठी
प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल


दो छात्रों की पहले भी हो चुकी है पिटाई
आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल में छात्रों की पिटाई का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी दो छात्रों को पीटा जा चुका है। शिकायत पर जिम्मेदारों ने कार्रवाई कराने के बजाय नाम काटने की धमकी दी थी। मो. अल्तमस ने अपनी तहरीर में इसका बाकायदा जिक्र भी किया है। इससे कालेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।



प्राइमरी के शिक्षक ने छात्रा को पीटा, काटा नाम
मंझनपुर (ब्यूरो)। स्कूलों के शिक्षक मामूली बात पर अपना गुस्सा छात्रों पर निकाल रहे हैं। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय विदांव के एक शिक्षक ने कक्षा पांच की छात्रा खुशी को पीटकर स्कूल से निकाल दिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। सोमवार को उसे दोबारा निकाला गया तो पता चला। मामले की शिकायत बीएसए से की गई है।

प्राथमिक विद्यालय विदांव की कक्षा पांच की छात्रा खुशी (11) अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। उसका गांव बेरुवा है। खुशी के पिता संजय सिंह बाहर रहते हैं। वह अपनी मां तीर्थकुमारी के साथ अपने नाना अमर सिंह के यहां रहती है। शनिवार को खुशी स्कूल पढ़ने गई थी। खुशी का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान ही एक शिक्षक ने उसे खड़ा किया और बिना वजह थप्पड़ से मारा। इसके बाद उसको स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। वह रोते हुए घर पहुंची लेकिन किसी को नहीं बताया। सोमवार को वह स्कूल नहीं जा रही थी तो उसके नाना छोड़ने गए। उसे दोबारा स्कूल से वापस भेज दिया गया। इसकी जानकारी नाना को हुई तो उन्होंने पूछताछ की तो पता चला उसको पीटा गया। इससे वह आगबबूला हो गए। शिक्षक से बातचीत की तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दोपहर बाद वह खुशी के साथ बीएसए कार्यालय आए, लेकिन बीएसए से मुलाकात नहीं हुई। इस पर आईजीआरएस पोर्टल पर उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करा दी। मामले में बीएसए महाराज स्वामी का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed