फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मंदिर की चहारदीवारी को लेकर फिर आमने-सामने हुए दो पक्ष

मंदिर की चहारदीवारी को लेकर फिर आमने-सामने हुए दो पक्ष

Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की चहारदीवारी को लेकर फिर आमने-सामने हुए दो पक्ष
सरायअकिल । स्थानीय थाना क्षेत्र के किशनपुर अम्बारी ग्राम सभा में मंदिर की चहारदीवारी व रास्ते को लेकर दो पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व तहसील प्रशासन ने सूझ-बूझ दिखाकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


किशनपुर अम्बारी गांव में मसुरिया माता का ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पर सप्ताह में शुक्रवार व सोमवार को इलाकाई भक्तों का मेला लगता है। मेला परिसर को सुरक्षित करने के लिए स्थानीय भक्तों द्वारा चंदा एकत्रित कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। एक जून को विपक्ष के लोगों ने विरोध किया था तो मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को मेले के मौके पर विपक्षी आलम, सलीम, निसार, तुफैल, नन्हें आदि ने फिर विरोध पर उतर आए। आरोपियों ने निर्माणाधीन चहारदीवारी पर रोक लगा दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरायअकिल अनिल सिंह व एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनो पक्षों को राजी कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर बार-बार बाउंड्रीवाल का हो रहे विरोध को लेकर इलाके में विपक्षियों के प्रति आक्रोश की चिंगारी सुलगने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की चहारदीवारी को लेकर फिर आमने-सामने हुए दो पक्ष
पुलिस-प्रशासन ने सुलझाया विवाद, तनाव के चलते पीएसी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed