फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कुंडी तोड़कर खंगाल ले गए दो घरों की गृहस्थी

कुंडी तोड़कर खंगाल ले गए दो घरों की गृहस्थी

Fri, 07 Jun 2019 07:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
कुंडी तोड़कर खंगाल ले गए दो घरों की गृहस्थी
कुंडी तोड़कर खंगाल ले गए दो घरों का सामान
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में गुरुवार रात हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर नगदी, गहना समेत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
केसरिया निवासी दयाराम पटेल का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहा था। इस दौरान घर के अंदर घुसे चोरों ने 15 हजार नगदी समेत 60 हजार कीमती जेवर पार कर दिया। चोरों ने दूसरा निशाना कमलेश पटेल के घर को बनाया। कमलेश का कहना है कि वह भी अपने दरवाजे पर सो रहा था। चोर दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी 20 हजार नगदी समेत 55 हजार कीमत के आभूषण उठा ले गए। चोरों ने दोनों वारदातों को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि दरवाजे पर सो रहे परिजनों को जरा सा भी भनक नहीं लगी। सुबह उठने पर घर का दरवाजा खुला होने के साथ ही घर के अंदर बिखरा समान देख परिजन सन्न रह गए। पीड़ित परिवारों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

------
परदेस से कमाकर लौटे युवक को जहरखुरानों ने लूटा
सैनी कोतवाली के कोरियोें गांव के पास बोहोशी की हालत में मिला युवक
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली के कोरियों नहर मार्ग पर गुरुवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। युवक मुंबई से कमाकर घर आ रहा था। सैनी से घर के रास्ते में टैक्सी पर जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे लूटने के बाद नहर पर फेंक दिया था। युवक को सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर के ग्राम अकबरपुर थाना हथगांव निवासी उदय सिंह(35) पुत्र जगन्नाथ मुंबई में काम करता है। वह बृहस्पतिवार को अपने घर लौटने के लिए प्रयागराज से रोडवेज की बस में सवार हो गया। सैनी पहुंचने के बाद जहरखुरानों ने टैक्सी में उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद जहरखुरानों ने उसके पास मौजूद 25 हजार नगदी के साथ तकरीबन 50 हजार रुपये कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जहरखुरान उदय कोरियाें नहर मार्ग पर फेंक कर चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उदय को सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया। अस्पताल में होश आने के बाद युवक ने अपनी पहचान बताया। खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल आ गए।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed