फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   केरोसिन छिड़ककर किया बहू को जिंदा जलाने का प्रयास

केरोसिन छिड़ककर किया बहू को जिंदा जलाने का प्रयास

Mon, 27 May 2019 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
केरोसिन छिड़ककर किया बहू को जिंदा जलाने का प्रयास
केरोसिन छिड़ककर बहू को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम थोक गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम थोक गांव में रविवार सुबह पति से मिलने जा रही एक महिला को उसके ससुर ने पीटा। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पश्चिम थोक चरवा गांव की नीतू पांडेय ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना स्थित बूढ़ेपुर निवासी युवक से हुआ था। नीतू की मानें तो पिता स्व. नर्मदा प्रसाद ने उसे 10 बीघा खेत दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज में अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। पंचायत के बाद भी नहीं मानें और घर से निकाल दिया। इसके बाद नीतू मायके में रहने लगी। ससुर भी आकर यहीं रहने लगा। नीतू का कहना है कि रविवार सुबह वह पति से मिलने ससुराल जा रही थी। ससुर ने इस बात का विरोध करते हुए पिटाई की। आरोप है कि मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
बिजली चोरी में पांच के खिलाफ एफआईआर
चायल। एक्सईएन चायल के निर्देश पर शनिवार को अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने इलाके के कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान जितेंद्र कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी पेरई, सत्यभान सिंह पुत्र रामकुमार निवासी तिलगोड़ी, कमलेश दिवाकर पुत्र मोहन लाल निवासी रेही, राजेंद्र कुमार पुत्र कमलेश्वर व सुरेंद्र कुमार पुत्र गुंजीलाल निवासी हरदरमऊ आदि को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जेई ने सभी के खिलाफ पिपरी कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed