{"_id":"5ceae90fbdec2207177168ae","slug":"155889900811-kaushambi-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर कपड़े फाड़ने में पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को पीटकर कपड़े फाड़ने में पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को पीटकर कपड़े फाड़ने में पांच पर केस
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की घटना, अदालत के निर्देश पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने पीटा था। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। मामले में अदालत के निर्देश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पश्चिमशरीरा इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो 30 मई 2018 को भी दबंग अपशब्द बोल रहे थे। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई की थी। कपड़े फाड़ने के बाद अर्धनग्न अवस्था में पीटा था। बताया कि इसकी शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिप पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी व आईजी से की गई शिकायत का नतीजा भी सिफर रहा। ऐसे में पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
-----
महिला को पीटकर लूटने में तीन पर केस
करारी कोतवाली क्षेत्र के पथरा कला गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के पथरा कला गांव की एक महिला की पिटाई कर लूटने में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पथरा कला गांव की फूलकली पत्नी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसी के चलते 25 नवंबर 2018 को दबंगों ने उसे घर में घुसकर पीटा था। गृहस्थी का सामान तोड़ने के साथ करीब एक लाख के गहने भी लूट ले गए थे। पीड़िता की मानें तो तभी उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी दयाराम, गबलू व अभिलाष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि घटना उनके समय की नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।