फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हादसा नहीं साजिशन हत्या थी रोशन और बबलू की मौत

हादसा नहीं साजिशन हत्या थी रोशन और बबलू की मौत

Mon, 29 Apr 2019 07:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा नहीं साजिशन हत्या थी रोशन और बबलू की मौत
हादसा नहीं साजिशन हत्या थी रोशन और बबलू की मौत
विज्ञापन

मृतक बबलू के पिता ने ट्रक मालिक सहित तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
रविवार की रात रोही बाईपास के पास ट्रक की टक्कर से हुई थी दो की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। रविवार की रात रोही बाईपास के समीप ट्रक से कुचलकर मौत का शिकार हुए रोशन लाल और बबलू के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक बबलू के पिता ने नवाबगंज के एक ट्रक मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोखराज कोतवाली के रोही बाईपास के समीप रविवार की रात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दिया था। हादसे में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली अंर्तगत मौली गांव निवासी रोशन लाल और भरवारी के बबलू पुत्र फूलचंद्र की मौत हो गई थी जबकि मौली का ही विनोद यादव जख्मी हो गया था। विनोद को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में बबलू के पिता फूलचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा नवाबगंज निवासी ट्रक मालिक रज्जू तिवारी की गाड़ी चलाता था। पैसा नहीं मिलने पर उसने गाड़ी छोड़ दिया। आरोप है कि ट्रक मालिक ने उसे फोन करके बकाया पैसा लेने के लिए कोखराज बुलाया था। आरोप है कि ट्रक मालिक रज्जू ने अपने चालक सत्यराम और नाती सागर के साथ मिलकर सभी पर ट्रक चढ़वा दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक प्रयागराज के अस्पताल में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है। इंस्पेक्टर कोखराज आरके शर्मा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर
भरवारी। कोतवाली के चाकवन गांव के समीप सोमवार की दोपहर सरायअकिल निवासी बाइक सवार शिवम और उसके साथी अमित को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें कशिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक किसी काम से सिराथू जा रहे थे। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित भाग निकला। स्कार्पियो परास गांव के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। मामले की तहरीर घायलों के परिजनों ने सैनी कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed