फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए मौत के घाट उतारी गई थी शाइस्ता

दहेज के लिए मौत के घाट उतारी गई थी शाइस्ता

Thu, 11 Apr 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए मौत के घाट उतारी गई थी शाइस्ता
दहेज के लिए मौत के घाट उतारी गई थी शाइस्ता
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली के गाजी का पुरवा में विवाहिता की मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये नकदी व स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

गाजीकापुरवा निवासी फारूक अहमद ने अपनी बेटी शाइस्ता (20) का निकाह 24 मई 2017 को सिराथू निवासी सेबू सिद्दीकी पुत्र ताजउद्दीन के साथ किया था। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। पर, शादी के बाद जब उसकी बेटी विदा होकर अपने ससुराल गई तो वहां दहेज लोभियोें का असली चेहरा समाने आ गया। आरोप है कि ससुराल में पति ससुर, चचिया ससुर जमाल उद्दीन, जेठ चांद सिद्दीकी और सास अनवरी बेगम ने दहेज में पांच लाख रुपये और स्कार्पियो की मांग रख दी। मायके वालों के असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने उसे यह कहते हुए मायके भगा दिया कि जब तक तुम्हारे घर वाले दहेज की मांग पूरी नहीं करेंगे। हम तुम्हें विदा कराने नहीं आएंगे। बुधवार की शाम गांव से बाहर शाइस्ता का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम भेजकर मृतका के पिता फारूक अहमद की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोागेें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि आरोपी पति गिफ्तार कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed