फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक को घर में घुसकर पीटा, की लूटपाट

युवक को घर में घुसकर पीटा, की लूटपाट

Fri, 08 Feb 2019 06:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
युवक को घर में घुसकर पीटा, की लूटपाट
घर में घुसकर युवक को पीटा, की लूटपाट
विज्ञापन

गृहस्थी का समान भी तोड़ने का लगाया इल्जाम, महेवाघाट के कठारे गांव का मामला
चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कठारे गांव में गुरुवार शाम रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक युवक को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि गृहस्थी का सामान तोड़ डाला और लूटपाट भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कठारे निवासी सधवा पुत्र स्व. देवनाथ ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से एक जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए युवक घर में घुस गया तो हमलावरों ने उसे भीतर घुसकर पीटा। गृहस्थी का हजारों रुपया कीमत का सामान तोड़ डाला। बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपया भी लूट लिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया पुलिस ने उमाशंकर, पप्पू, प्यारेलाल व बिल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed