फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 06 May 2018 08:24 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव में ब्याही एक महिला को शनिवार रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका दिया। इससे मृतका के मायके में कोहराम मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अंबारी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी शीला (26) का विवाह वर्ष 2015 में बसुहार के अमित से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये नगद और बाइक की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर ससुराल वालों को समझाया,लेकिन बात नहीं बन सकी। पीड़ित पिता का आरोप है कि शनिवार रात ससुरालियों ने पीट-पीटकर शीला को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर से फरार हो गए थे। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि मृतका के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed