फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नगदी-भैंस के लिए विवाहिता पर बरपा कहर

नगदी-भैंस के लिए विवाहिता पर बरपा कहर

Wed, 25 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
नगदी-भैंस के लिए विवाहिता पर बरपा कहर
दहेज के लिए विवाहिता पर बरपा कहर
विज्ञापन

दहेजलोभी ससुरालियों ने पीटकर घर से भगाया, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नगदी-भैंस के लिए चरवा गांव में ब्याही युवती पर ससुरालियों का जमकर कहर बरपा। मांग पूरी नहीं होने पर दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई करते हुए घर से भगा दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नहीं बन सकी। बुधवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव की सविता देवी की शादी तीन साल पहले चरवा गांव में जगदीश कुमार से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराली मायके से तीस हजार नगदी के साथ भैंस और सोने की अंगूठी लाने की जिद करने लगे। आए दिन मामूली बात पर उसे बेरहमी से पीटा जाने लगा। विवाहिता दहेजलोभी ससुरालियों का हर जुल्म सहन करती रही। ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया। जब पखवारे भर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। ससुरालियों की पिटाई के बाद मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच पखवारे भर तक बिरादरी की पंचायत होती रही। पर ससुराली बिना नगदी-भैंस के युवती को ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। बुधवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने चरवा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed