फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घर के भीतर धू-धूकर जल मरा युवक

घर के भीतर धू-धूकर जल मरा युवक

Sat, 30 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
घर के भीतर धू-धूकर जल मरा युवक
घर के भीतर धू-धूकर जल मरा युवक
विज्ञापन

शराब के नशे में बड़े भाई से झगड़ने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। पिपरी के सेउथा गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक घर के भीतर धू-धूकर जल मरा। रात में शराब के नशे में बड़े भाई से झगड़ने के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

पिपरी थाना क्षेत्र के सेउथा निवासी लालू यादव (22) पुत्र सूर्यभान शराब का लती था। बृहस्पतिवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। बड़े भाई ने शराब पीने का विरोध किया। बडे़ भाई की नसीहत सुन युवक ने आपा खो दिया। भाई से झगड़ने के बाद वह कमरे में गया और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। घर के भीतर आग का गोला बने युवक की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। मगर प्राथमिक उपचार के दौरान ही युवक की सांसें थम गईं। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ पिपरी अर्जुन सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed