फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सऊदीअरब आग हादसे में कौशाम्बी के दो युवक झुलसे

सऊदीअरब आग हादसे में कौशाम्बी के दो युवक झुलसे

Fri, 14 Jul 2017 09:02 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
सऊदीअरब आग हादसे में कौशाम्बी के दो युवक झुलसे
सऊदीअरब आग हादसे में कौशाम्बी के भी दो युवक झुलसे
विज्ञापन

एक की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती
जानकारी मिलते ही परिजनों के उडे़ होश, बेटों की सलामती की मांगी जा रहीं दुआएं
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू।
सऊदीअरब के दक्षिण प्रांत नजरान में हुए आग हादसे में कौशाम्बी के भी दो युवक झुलस गए हैं। इनमें गुलाम वारिस की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे सन्न रह गए। बेटे की सलामती के लिए घर में दुआएं मांगी जा रही हैं। सऊदीअरब में दो दिन पहले हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जेहिदपुर निवासी मो. सादिक (22) पुत्र मो. उस्मान सऊदीअरब के दक्षिण प्रांत नजरान के फैसलिया जिले में इलेक्ट्रिक का काम करता है। उसके साथ गांव का ही गुलाम वारिस (20) वेल्डिंग का काम करता है। दोनों साथ ही आते-जाते हैं। बुधवार रात जिस भवन में यह दोनों रहते थे वहां आग लग गई। खिड़की न होने की वजह से सभी कमरों में धुआं भर गया था। भयावह आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि मो. सादिक और गुलाम वारिस समेत छह लोग झुलस गए। सादिक व गुलाम वारिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलाम वारिस की हालत नाजुक है। करीब 40 फीसदी जलने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकरी मो. सादिक ने ही परिजनों को दी। इसका पता चलते ही दोनों के घरों में सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग चिंता में डूब गए। गुलाम वारिस का हाल जानने के लिए लोग लगातार मोबाइल से संपर्क में हैं। वीडियो कालिंग के जरिए मो. सादिक ने आईसीयू वार्ड का लाइव दिखाया तो वारिस के पिता मो. अयूब का कलेजा चाक हो गया। वारिस के भाई भी परेशान हो गए। परिवार के लोगों ने बेटे की फिक्र में खाना-पीना छोड़ रखा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed