{"_id":"5946d3c94f1c1bbf5b8b4639","slug":"151497813961-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी की एक बेटी को जयपुर (राजस्थान) में पांच लाख में बेच दिया गया। युवती को डेढ़ माह पहले शादी समारोह में शामिल होने के बहाने एक महिला अपने साथ ले गई थी। डेढ़ महीने बाद घर लौटी युवती ने खुद पर हुए जुल्म की दास्तां घरवालों को बताई। इस पर सौतेली मां ने साथ रखने से इंकार कर दिया। परिजनों की दुत्कार से आहत युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सैनी इलाके की एक बेटी मां की मौत के बाद से सौतेली मां के साथ रह रही है। सौतेली मां की प्रताड़ना से युवती परेशान थी। वह अपना दुखड़ा मोहल्ले की ही एक महिला से रोती थी। युवती मोहल्ले की महिला के प्रभाव में थी। मददगार महिला ने अप्रैल महीने में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसे अपने साथ जयपुर लेकर गई थी।
एक-दो दिन बाद शातिर महिला ने राजस्थान के एक व्यक्ति के हाथ पांच लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया। राठौर नाम के युवक ने रुपये देने के बाद उसे जबर्दस्ती अपने साथ लेकर चला गया। डेढ़ महीने तक युवती वहां जुल्म सहती रही। मौका पाते ही युवती राजस्थान से भाग निकली। शातिर महिला का बेटा उसे आगरा स्टेशन में मिला। आरोप है मददगार का बेटा भी दरिंदा निकला।
विज्ञापन
स्टेशन से लेने के बाद उसके साथ मनमानी किया। घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो सौतेली मां के साथ पिता ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा
राजस्थान के एक युवक पर पांच लाख रुपये में खरीदने का आरोप
डेढ़ महीने बाद घर लौटी युवती ने बताई आपबीती, शिकायत