फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Sat, 10 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट  में आने से अधेड़ की मौत
चायल।
विज्ञापन

पिपरी के गेरिया खालसा गांव के रुद्र प्रसाद (42) की शुक्रवार रात करंट लगने से मौत हो गई। बारात के स्वागत के दौरान हादसा हुआ। इससे घर में मातम छा गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में हुई अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पिपरी के गेरिया खालसा निवासी रुद्र प्रसाद (42) पुत्र छेदीलाल के चाचा की लड़की की शुक्रवार रात बारात आई थी। बारात के स्वागत के लिए घर के सामने पंडाल लगाया गया था। द्वारपूजा के बाद रात करीब दो बजे बारातियों को घर वाले भोजन करा रहे थे। रुद्रप्रसाद भी बारातियों की सेवा सत्कार में लगा था। खाना परोसते समय रुद्र प्रसाद ने पंडाल के पाइप को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पाइप में बिजली का करंट उतरा था। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख बारातियों के साथ घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली आपूर्ति ठप कराई। तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। रोते-बिलखते घर के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
-चचेरी बहन की घर आई थी बारात, पंडाल के खंभे में करंट उतरने से हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed