{"_id":"593971294f1c1ba2228b456f","slug":"151496936745-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटी बाइक
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू।
सैनी कोतवाली के कमासिन मोड़ सयारा के समीप बुधवार रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर राहगीर की बाइक लूट ली। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी की पर बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लगा। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के देवरा टेन शाहआलमाबाद गांव निवासी अविचल पांडेय पुत्र रामगोपाल बुधवार को साथी अंकित पांडेय के साथ शादी का कार्ड बांटने ऊंचाहार (रायबरेली) गया था। रात करीब एक बजे वह घर लौट रहा था। कमासिन और सयारा गांव के बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली।
इसके बाद जबरन बाइक छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीट दिया। इसके बाद बाइक लेकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की पर कहीं पता नहीं चल सका। अविचल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तमंचे के बल पर लूट ली बाइक
बुधवार रात कमासिन मोड़ के समीप हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज