{"_id":"5c5ec762bdec225213320423","slug":"141549715298-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बहू के साथ बेटे को भी घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए बहू के साथ बेटे को भी घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए बहू के साथ बेटे को भी घर से निकाला
करारी का मामला, पीड़ित युवक ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बे में रहने वाले दहेजलोभियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू के साथ बेटे को भी पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित युवक ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला निवासी इशरार अहमद ने बताया कि उसका विवाह 18 अप्रैल 2017 को चरवा की अशवी से हुआ था। पीड़ित की मानें तो शादी के बाद से ही घर वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बीवी को परेशान करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने एक दफा दो लाख रुपया दे भी दिया। आरोप है कि इसके बाद घर वाले पांच लाख की और डिमांड करने लगे। युवक का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर माता-पिता, बहन आदि अक्सर उसकी पत्नी को पीटते थे। विरोध करने पर उसके साथ भी अभद्रता की जाती थी। हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने बहू के साथ बेटे को भी घर से भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----