फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए दो बहुओं पर जुल्म, एफआईआर

दहेज के लिए दो बहुओं पर जुल्म, एफआईआर

Thu, 07 Feb 2019 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए दो बहुओं पर जुल्म, एफआईआर
मंझनपुर। कोखराज व सैनी कोतवाली क्षेत्र में ब्याही दो महिलाओं को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की पुष्पा देवी पुत्री बरमदीन ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह कोखराज इलाके के उदयराज का पूरा निवासी मंगरु से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेज लोभियों ने पीटकर उसे घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया।
विज्ञापन


बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी पति मंगरु, सास रजऊ, ससुर भोला व इनके परिवार की ही पुत्ती देेवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह सैनी इलाके के अफजलपुर वारी गांव की शहीदा पुत्री अच्छे मियां का विवाह इस्माइलपुर में हुआ था। शहीदा को भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। उसकी तहरीर पर आरोपी मो. काशिम, अहमदुन्निशा, नाजिम, फातिमा व अंजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed