फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गैस लीकेज से लगी आग में महिला की मौत

गैस लीकेज से लगी आग में महिला की मौत

Fri, 03 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
गैस लीकेज से लगी आग में महिला की मौत
कौशाम्बी कोतवाली के हिसामबाद गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गई। इसकी जद में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मा हुआ है।
विज्ञापन


हिसामबाद निवासी संदीप कुमार खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह उसकी पत्नी लीलावती (35) घर के अंदर रसोंई गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर का रेगुलेटर पाइप लीकेज हो गया। इसके चलते आग लग गई। आग की लपटों से मौके पर मौजूद लीलावती घिर गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते महिला आग का गोला बन गई। चीखपुकार सुन परिजन और पड़ोसी किचेन की तरफ दौड़ पड़े। आननफानन आग बुझाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि शहर के निजी अस्पताल में शाम चार बजे महिला की मौत हो गई। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाल उमाशंकर यादव ने भी ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed