{"_id":"5a22e6674f1c1baf678bf642","slug":"141512236647-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरायअकिल में पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल में पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार
-शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भागा, पिता ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल इलाके में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने किशोरी की अस्मत लूट ली। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के घर उलहना देते हुए शनिवार को पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी आंगन से लगे बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पहुंचा और किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर आबरू लूट ली। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी चीख पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चीख सुन परिजनों की नींद खुल गई। बेटी की हालत देख घर वालों के होश उड़ गए। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता फफक पड़ी। शनिवार सुबह आरोपी युवक के घर उलहना देते हुए पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।