{"_id":"5a171cda4f1c1bc5758b4bd8","slug":"141511464154-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरायअकिल में छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुराचार
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल में छह वर्षीय मासूम से दुराचार
- चचेरे भाई ने बुधवार की शाम की दरिंदगी, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके में बुधवार शाम चचेरे भाई ने छह वर्षीय मासूम की आबरू लूट ली। घटना के दौरान परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। दरिंगदी के बाद युवक बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। देर रात पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार बुधवार शाम खेत में काम करने गया था। घर में छह वर्ष की मासूम बच्ची अकेली थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चचेरा भाई घर के भीतर पहुंचा और बच्ची को अकेली देख उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद रिश्ते को ताक पर रख वह बच्ची को दबोचकर कमरे में उठा ले गया। वहां उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। थोड़ी देर बाद घर लौटे परिजन बेटी को बदहवास देख सन्न रह गए। होश में आने के बाद परिजनों ने पूछताछ की तो उसने चचेरे भाई की करतूत बताई। देर शाम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--------------------------
भाभी की अस्मत के पीछे पड़ा युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके का एक युवक भौजाई की ही इज्जत का दुश्मन बना है। भाई की गैर मौजूदगी में युवक आए दिन उसके साथ मनमानी का प्रयास करता रहता है। बुधवार रात युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और दुराचार का प्रयास करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
------------------------------
सरेराह किशोरी से छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार दोपहर खेत गोभी की कटाई करने के बाद खेत से घर लौट रही थी। वह जैसे ही गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहा युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। देर शाम पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ सल्लाहपुर चौकी में नामजद तहरीर दी।