फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सुलगते-सुलगते बचा छेकवा व चक खुदायगंज

सुलगते-सुलगते बचा छेकवा व चक खुदायगंज

Mon, 02 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सुलगते-सुलगते बचा छेकवा व चक खुदायगंज
सुलगते-सुलगते बचा छेकवा, चक खुदायगंज
विज्ञापन

छेकवा गांव में ताजियादारों ने सगे भाईयों समेत युवती को पीटा
-चक खुदायगंज गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई तीखी झड़प
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल/शमसाबाद।
शनिवार को सरायअकिल के छेकवा और मंझनपुर के चक खोदायगंज गांवों में बवाल होते-होते बचा। छेकवा गांव में बिजली का केबल काटने का विरोध करने पर ताजियादारों ने सगे भाईयों समेत युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं चक खोदायगंज गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। बुद्धिजीवियों के साथ पुलिस और राजस्व अफसरों ने उग्र लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया। घटना के बाद से गांवों में तनावपूर्ण स्थिति है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव में रविवार भोर ताजियादार इमामबाड़ा से ताजिया लेकर कर्बला जा रहे थे। गांव के एक व्यक्ति ने घर के लिए रास्ते के ऊपर से बिजली का केबल खींचा था। केबल में ताजिया टकरा रहा था। घर के एक युवक ने केबल ऊपर उठाने की कोशिश की लेकिन ताजियादारों ने उसकी केबल काट दी। युवक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक को पिटते देख उसके भाई और बहन ने बचाने की कोशिश की तो ताजियादारों ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। हंगामा देख दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह मंझनपुर के चक खोदायगंज गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। हालांकि यहां पर ग्रामीणों की सतर्कता से बवाल टल गया। गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए अफसरों ने गांव में ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर झड़प हुई थी। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

----------------------------
मूर्ति विर्सजन के दौरान दो गांवों के लोग भिड़े, मारपीट
सरायअकिल (ब्यूरो)। सरायअकिल के पूरे घासीराम गांव के समीप शनिवार दोपहर मूर्ति विर्सजन को जा रहे म्योहर और बसुहार गांव के लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ओवरटेक करने को लेकर बसुहार चौराहे पर भी झड़प हुई थी। ट्रैक्टर से बाइक सवार के टकराने के बाद म्योहर गांव के उपद्रवियों ने दीनू पुत्र भुल्लन निवासी बसुहार को पीट दिया। बवाल से पहले गांव पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों मूर्तियों को ससुर खदेरी नदी में विसर्जित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed