फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महेवाघाट में युवती से सामूहिक दुराचार

महेवाघाट में युवती से सामूहिक दुराचार

Sat, 30 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट में युवती से सामूहिक दुराचार
महेवाघाट में युवती से सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर दो महीने बाद पुलिस ने दो दरिंदों पर दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट में युवती से सामूहिक दुराचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दो महीने पहले घर में घुस दरिंदों ने युवती की अस्मत लूटी थी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दस जुलाई की शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। बताया कि इसी दौरान गांव के दो युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुए और तमंचा दिखाते हुए उसे बंधक बना लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर महेवाघाट पुलिस ने आरोपी सोनू और दद्दू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




किशोरी को बहकाकर भगा ले गया पड़ोसी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक बहकाकर भगा ले गया। युवक ने यह घटना रविवार को अपने एक साथी की मदद से अंजाम दी। रविवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक उसे बहला-फु सला कर भगा ले गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed