{"_id":"59becf1c4f1c1b1d688b52c3","slug":"141505677084-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
-घरेलू कलह से आजिज आकर खुदकुशी करने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के दरियापुर गांव में रविवार दोपहर फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर चायल निवासी संतोष कुमार (22) पुत्र रामशंकर रविवार दोपहर परिजनों के साथ खाना पीना करने के बाद गांव की ओर चला गया था। थोड़ी देर बाद घर लौटा और कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। कमरे से देर तक बाहर नहीं निकला तो घर वालों को शंका हुई। कमरे में जा देखे तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। युवक के मौत की खबर गांव के लोगों को हुई तो मौके पर मजमा लग गया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि परिजन युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होना बता रहे हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
संदिग्ध दशा में युवक की मौत
जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की चर्चा, परिजनों का हाल बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। महेवाघाट केे अंधावा में शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रात अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे नजदीकी असपताल ले जाया गया था। चर्चा है कि जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अंधावा गांव निवासी राजकुमार (35) की शनिवार रात अचानक तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोग परेशान हो गए। आनन-फानन युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां देर रात युवक की सांसें थम गईं। परिजनों का कहना है कि युवक को रात में जहरीले जंतु ने काट लिया था। वहीं युवक की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
युवक को पीटकर किया अधमरा
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। पूरबशरीरा गांव निवासी सोनू पुत्र उमेश कुमार का रविवार सुबह पड़ोसी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पड़ोसी युवक ने उसे बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता से दुराचार की कोशिश
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। इलाके की एक विवाहिता के साथ शनिवार रात पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। रात बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद विवाहिता घर के बाहर बरामदे में सोई थी। शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।