फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घटना वाली रात इमरान के घर तक आया था फरहा का रिश्तेदार

घटना वाली रात इमरान के घर तक आया था फरहा का रिश्तेदार

Thu, 25 Apr 2019 05:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
घटना वाली रात इमरान के घर तक आया था फरहा का रिश्तेदार
घटना वाली रात इमरान के घर तक आया था फरहा का रिश्तेदार
विज्ञापन

कातिलों के करीब पहुंच चुकी है एसओजी, जल्द हो सकता है खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चर्चित इमरान जाफरी हत्याकांड में एसओजी कातिलों के करीब तक पहुंच चुकी है। घटना वाली रात इमरान की बीवी फरहा का एक रिश्तेदार उसके घर तक आया था। पुलिस को फरहा के साथ उसके इसी रिश्तेदार पर वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस का साफ कहना है कि घटना में और भी लेाग शामिल हैं।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी इमरान जाफरी की सोमवार रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को शुरुआती दौर से ही इमरान की बीवी फरहा पर शक है। पुलिस के मुताबिक फरहा का मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि एक रिश्तेदार से फरहा की फोन पर घंटे-घंटे भर तक बात हुआ करती थी। यह सिलसिला महीनों से चल रहा था। यही रिश्तेदार घटना वाली रात फरहा के घर तक आया था। उसकी लोकेशन फरहा के घर के समीप मिली है। इसके बाद रिश्तेदार पुलिस के राडार पर आ गया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इसे हिरासत में ले लेगी। पुलिस अफसरों का मानना है कि रिश्तेदार अकेला नहीं आया होगा। उसके साथ कोई और भी रहा होगा। रिश्तेदार को पकड़ने के बाद ही उसके साथी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कुल मिलाकर पुलिस अब कातिलों को पहचान चुकी है। किसी भी रोज घटना का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनका कहना है
कई अहम क्लू हाथ लग गए हैं। संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूरामुफ्ती पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed