फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हाईटेंशन करंट से किशोर की मौत, साथी झुलसा

हाईटेंशन करंट से किशोर की मौत, साथी झुलसा

Mon, 11 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से किशोर की मौत, साथी झुलसा
हाईटेंशन करंट से किशोर की मौत, साथी झुलसा
विज्ञापन

-चंदूपुर गांव के रविवार की दोपहर हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल/नेवादा(कौशाम्बी)। चंदूपुर गांव में रविवार की दोपहर हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा देख खेतों पर काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने झुलसे बालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर गांव का शशी कुमार (13) पुत्र मुखलाल रविवार दोपहर साथी नीरज (12) के साथ बकरी चराने के लिए खेत की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव के समीप हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर लटक रहा था। बकरियों को हांकते हुए शशीकुमार हाईटेंशन तार की जद में आकर करंट से चिपक गया। वहीं साथी नीरज गंभीर रूप से झुलस गया। नीरज की चीख सुन आस-पास खेतों में काम करने वाले गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस के साथ परिजनों को दी। बिजली आपूर्ति ठप कराते हुए पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने करंट से झुलसे बालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन




बैठक कर गिनाईं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां
सिराथू (ब्यूरो)। भाजपा के कौशाम्बी जिला कार्यकारणी की बैठक रविवार को सिराथू में हुई। इस दौरान भाजपाईयों ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी को 2019 का प्रधानमंत्री कहा। काशी प्रांत के प्रभारी डॉ नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने वह कर दिखाया जो आज तक की सरकारों ने नहीं किया। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की पुस्तक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को दी गई। गांव-गांव जाकर सरकार की योजना का बखान करने को कहा गया। इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र यादव, बाबूलाल प्रजापति, विन्देश्वरी प्रसाद, जय प्रकाश साहू, दयाराम, सोनिया राजपूत, उर्मिला साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed