फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रेन की चपेट में अने से रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत

ट्रेन की चपेट में अने से रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत

Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में अने से रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
विज्ञापन

-मनौरी गांव के समीप शुक्रवार सुबह हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के मनौरी गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत हो गई। सुबह वृद्ध घर से खेत की ओर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेल कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव का श्यामसुन्दर (65) पुत्र शारदा प्रसाद रिटायर्ड रेलकर्मी है। शुक्रवार सुबह वह घर से खेत जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में रेल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलकर्मी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed