फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   म्योहर में गोली मारकर किशोर की हत्या

म्योहर में गोली मारकर किशोर की हत्या

Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
म्योहर में गोली मारकर किशोर की हत्या
म्योहर में गोली मारकर किशोर की हत्या
विज्ञापन

रविवार सुबह दरवाजे के बाहर मंदिर के पास मिला खून से लथपथ शव
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी के म्योहर गांव में शनिवार रात एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घर के बाहर मंदिर पास खून से लथपथ उसका शव मिला। किशोर की हत्या क्यों और किसने की, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। किशोर की हत्या से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
म्योहर निवासी राजकुमार विश्वकर्मा बोरिंग मिस्त्री है। इस काम में दसवीं का छात्र और उसका बेटा लवकुश (15) भी हाथ बंटाता था। शनिवार शाम लवकुश काम से लौटकर घर आया और खाना खाकर पिता के साथ कमरे में सो गया। रविवार सुबह घर के बाहर शिव मंदिर के पास खून से लथपथ उसका शव देख परिजन चीख पड़े। किशोर के सिर पर चोट के निशान थे। उससे काफी खून भी बह गया था। उसका गला भी दबाए जाने का संकेत मिल रहा था। सिर का घाव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गई थी। पुलिस भी यही मानकर चल रही थी। हालांकि देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आशंका दूर कर दी। सिर में बने घाव से गोली मिलने के कारण यह निश्चित हो गया कि हत्या गोली मारकर की गई थी। चीखपुकार सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घर वालों के मुताबिक लवकुश कब बिस्तर से उठा, किसने उठाया और कहां गया? इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सूचना के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी मोइन खान, कोतवाल राकेश तिवारी, डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की हत्या क्यों और किसने की फिलहाल साफ नहीं हो सका है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। किशोर की मौत से इलाके में सनसनी और परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




नरबलि का रूप देने की हुई कोशिश
लवकुश की हत्या जिसने भी की वह बेहद शातिर और खूनी मानसिकता का व्यक्ति है। घर के पास स्थित शिव मंदिर के ठीक सामने उसने लवकुश के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार करते हुए हत्या की गई। इसके बाद शव का पैर शिव मंदिर के चबूतरे व धड़ नीचे की ओर कर रख दिया गया। लाश के बगल में तांबे का एक सिक्का व एक रुपए का भी सिक्का मंदिर के चबूतरे पर गिरा दिया। इतना ही नहीं पुलिस को उलझाने के लिए मंदिर की एक मूर्ति भी उसकी जगह से हत्यारे ने गिरा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहीं आशनाई में रोड़ा बनने पर तो नहीं हुआ खून
मंझनपुर (ब्यूरो)। हत्या का शिकार हुए लवकुश की हत्या का रहस्य फिलहाल किसी की समझ में नहीं आ रहा है। म्योहरिया गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र रहे लवकुश निहायत सीधा और सज्जन था। उसकी अथवा घरवालों की किसी से ऐसी कोई दुश्मनी भी नहीं है जो उसकी जान लेने पर आमादा हो डाए। प्रारम्भिक जांच में पुलिस के शक की सुई अवैध संबंधों पर आकर अटक गई है। माना जा रहा है कि लवकुश ने किसी के अवैध संबंध को देख लिया था। इसका खुलासा न हो जाए। इसलिए उसे रात रास्ते से हटा दिया गया हो। अब करारी पुलिस इसी को क्लू मानकर घटना का खुलासा करने में जुट गई है। मोहल्ले की चर्चाओं पर जाएं तो दबी जुबान से लोग भी इस ओर इशारा कर रहे हैं।


एक से अधिक थे हत्यारे
मंदिर के सामने मृत पड़े लवकुश की हत्या कुल्हाड़ी मार की गई है। उसके गले में पड़े स्याह निशान घटना में कई लोगों के शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि हत्यारों में दो लोगों ने उसका गला और मुंह दबा रखा था और तीसरे ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। यही कारण रहा कि दरवाजे पर हत्या होने के बाद भी किशोर की चीख तक नहीं सुनाई थी।



खोजी कुत्ता भी नहीं लगा सका हत्या का सुराग
लवकुश की हत्या की सूचना के बाद तकरीबन आठ बजे डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। टीम के खोजी कुत्ते को घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। शव के पास पड़े तांबे के सिक्के को सूंघने के बाद खोजी कुत्ता घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर तक गया। इसके बाद एक बाउंड्रीवाल से वापस लौट आया। ऐसे में हत्या का रहस्य मृतक के घर के इर्द-गिर्द होने की संभावना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



क्या कहते हैं अफसर

घटनास्थल व मृतक की जेब से मिले कारतूस
लवकुश की हत्या जिस स्थान पर की गई थी वहां पर 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लवकुश की तलाशी ली तो एक कारतूस उसकी जेब से भी बरामद हुआ। यह कारतूस भी हत्या की गुत्थी को उलझा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यदि हत्यारों के कारतूस गिरे होते तो मृतक की जेब में कैसे पहुंचते? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी संदिग्ध ने उसे बुलाया हो औेर मृतक पूरी तैयारी के साथ घर से बाहर निकला हो। बहरहाल पुलिस घटना के एक-एक बिन्दु की सघनता से छानबीन कर रही है।



क्या कहते हैं अफसर
मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश कराई जा रही है। जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।
प्रदीप गुप्ता
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed