फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दिव्यांग को लहूलुहान कर ट्राई साइकिल से धकेला

दिव्यांग को लहूलुहान कर ट्राई साइकिल से धकेला

Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग को लहूलुहान कर ट्राई साइकिल से धकेला
दिव्यांग को लहूलुहान कर ट्राई साइकिल से धकेला
विज्ञापन

-पुरानी अदावत में शुक्रवार शाम हुई मारपीट, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव में शुक्रवार की शाम युवकों ने दिव्यांग को पीट लहूलुहान कर दिया। सुबह पुरानी रंजिश को लेकर तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दिव्यांग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव का धर्मेन्द्र कुमार दिव्यांग है। बताया कि शुक्रवार की शाम वह खेत की ओर रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक उसे मिले और ट्राई साईकिल रोक लिया। इस पर उसने विरोध किया तो युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दिव्यांग को लहूलुहान करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल दिव्यांग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed