फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवती से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपड़े

युवती से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपड़े

Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
युवती से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपड़े
युवती से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपड़े
विज्ञापन

-पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से दुराचार का प्रयास किया। मनमानी में नाकाम युवक ने गुस्से में युवती के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। चीख-पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। युवती को अकेली देख युवक उसे दबोच कर मनमानी करने लगा। दरिंदे के चंगुल में फंसी युवती आबरू बचाते हुए मनमानी का विरोध किया तो दुराचार में नाकाम युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक मौके से धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंचे परिजनों को युवती ने पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो वह सन्न रह गए। शनिवार को थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------------------
दुराचारी की धमकी से सहमा कुनबा
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके की एक युवती के साथ दुराचार करने वाला आरोपी पीड़ित परिवार को मुकदमे में सुलह करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि शुक्रवार शाम साथियों के साथ घर पहुंच आरोपी ने कहा मुकदमे में सुलह कर लो वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
रंगरलियां मनाते पकड़ा गया युवक, पिटाई
चरवा (ब्यूरो)। चरवा इलाके में शुक्रवार की शाम एक युवक को रिश्तेदारी आई युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए घर वालों के साथ ग्रामीणों ने धर दबोचा। युवक की पिटाई करते हुए पीड़ित परिवार ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी थी।



पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल के फैजुल्लापुर गांव में शुक्रवार रात एक नवविवाहिता का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। मृतका के पिता ने शनिवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

फैजुल्लापुर गांव में रहने वाले नरेंद्र लोध की पत्नी नगीना देवी (20) का शुक्रवार की रात घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। कौशाम्बी थाने के दुल्हनियापुर निवासी मृतका के पिता कल्लू का आरोप है कि पति नरेंद्र, ससुर होरिल, सास गोरकी देवी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर नगीना की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था। ससुराली दहेज की मांग को लेकर शादी के बाद से ही नगीना को प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed