फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवती से तमंचे के बल पर दुराचार

युवती से तमंचे के बल पर दुराचार

Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवती से तमंचे के बल पर दुराचार
युवती से तमंचे के बल पर दुराचार
विज्ञापन

-पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, एएसपी से न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पूरामुफ्ती इलाके में सोमवार शाम दरिंदे ने तमंचे के बल पर युवती की अस्मत लूट ली। घटना अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को उसने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार शाम खेत की ओर गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक ने सुनसान जगह युवती को पकड़ लिया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा सटा दिया। इससे युवती डर गई। तमंचे के बल पर आरोपी ने युवती के साथ दुराचार किया। इसके बाद वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि देर शाम वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख्र बृहस्पतिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुुंची और अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ पूरामुफ्ती को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पड़ोसी युवक के साथ फरार हुई किशोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार सुबह खेत की ओर जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि पड़ोस का युवक उसे प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया है। बुधवार को थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed