फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Wed, 16 Aug 2017 07:19 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
विज्ञापन

सात फेरे से मुकरा प्रेमी, मददगार समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी इलाके की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दुराचार किया। साल भर युवक मनमानी करता रहा। शादी की जिद करने पर प्रेमी सात फेरे से मुकर गया। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मददगार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर प्रेमी अस्मत से खेलने लगा। सालभर दोनों के बीच प्रेम संबंध चला। महीने भर पहले युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी मुकरा गया। इस पर युवती ने आपबीती परिजनों को दी। पड़ोसी युवक की करतूत सुन पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पीड़िता के मां की तहरीर पर सैनी पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक प्रेम जाल में फंसा कर भाग ले गया। सोमवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। किशोर के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला पड़ोसी युवक भगा ले गया है। मंगलवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर(ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। देर रात किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया पर कहीं पता नहीं चला। नात-रिश्तेदारी खोजने के बाद मंगलवार को पीड़ित पिता थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।

---------------------
विवाहिता से किया दुराचार का प्रयास
मंझनपुर(ब्यूरो)। करारी इलाके की एक विवाहिता के साथ कलियुगी जेठ ने दुराचार का प्रयास किया। मंगलवार की शाम घर के अकेली देख जेठ बहाने से पहुंचा था। आबरू बचाते हुए विवाहिता ने विरोध किया तो दुराचार में नाकाम युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता की चीख पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed