फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चरवा के भीटी में बवाल, आत्मदाह की कोशिश

चरवा के भीटी में बवाल, आत्मदाह की कोशिश

Wed, 28 Jun 2017 09:23 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
चरवा के भीटी में बवाल, आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)।
चरवा के भीटी गांव में बुधवार को बवाल के बाद महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। हाईवे पर जाम लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों ईंट-पत्थर फेंके। बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह शांत कराया।

इलाहाबाद नीवां के अरशद और अफजल ने सुरेश के पट्टीदारों से जमीन खरीदी थी। बाद में यही जमीन इलाहाबाद की अमिता मिश्रा पत्नी राजीव मिश्र ने खरीद ली। पैमाइश के बाद अमिता ने निर्माण शुरू किया तो गांव के रामनरेश, सुरेश आदि ने निर्माण कार्य का विरोध किया। न्यायालय के फैसले के बाद अमिता मिश्र ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया। निर्माण कार्य शुरू होते ही जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर सुरेश आदि ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को गांव के समीप हाईवे पर परिवार के लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने ईट-पत्थर भी फेंके। बवाल के दौरान अधिकारियों को देख विमला देवी पत्नी भोला और अनीता पत्नी सुरेश ने आत्मदाह का प्रयास किया। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्त, सीओ महेन्द्र सिंह देव ने किसी तरह उग्र लोगाें को शांत कराया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यथास्थित कायम कराई गई है। उधर क्रेता अमिता मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कराया था। अफसरों पर दबाव बनाने के लिए जबरन बवाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरवा के भीटी में बवाल, आत्मदाह की कोशिश
भूमि कब्जे के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
एसडीएम-सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कराया शांत

तीन बार बिक चुका है भूखंड
चरवा (ब्यूरो)। चरवा के भीटी गांव के बंशी और बच्चू मौर्या की हाईवे किनारे बेशकीमती भूमिधरी थी। लोहरा गांव के मसूद ने वर्ष 2003 में जमीन रजिस्ट्री करा ली थी। इसी जमीन को वर्ष 2012 में मसूद से नीवां के अफजल और अरशद ने खरीद ली। साल भर पहले इसी जमीन को इलाहाबाद की अमिता ने खरीद लिया।


एक घंटे हाईवे पर बाधित रहा यातायात
चरवा (ब्यूरो)। चरवा के भीटी गांव के समीप हाईवे पर चक्काजाम और बवाल से करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। अफसरों के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ तो वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान इलाहाबाद जाने वाले कई अफसर भी जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed