फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता की गर्दन रेतकर हत्या, सनसनी

विवाहिता की गर्दन रेतकर हत्या, सनसनी

Fri, 23 Nov 2018 05:43 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की गर्दन रेतकर हत्या, सनसनी
विवाहिता की गर्दन रेतकर हत्या, सनसनी
विज्ञापन

हत्या से पहले सामूहिक दुराचार की भी जताई जा रही आशंका
सैनी कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव का मामला
फोटो नं.13
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव में मजार के पास गुरुवार रात एक विवाहिता की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या से पहले सामूहिक दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।
भानीपुर गांव के लोग शुक्रवार सुबह ख्वाजा कड़क शाह बाबा की मजार की तरफ गए तो देखा कि झाड़ियों के बीच एक 30 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड तथा कई कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने जांच की। लाश के पास भारी मात्रा में खून पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि कत्ल उसी जगह किया गया है। मृतका ने गुलाबी कुर्ती, नीला सलवार, रबर की चप्पल पहन रखी थी। उसने बुरका भी पहना था। शव के पास खून से सना चाकू और शराब की खाली बोलत, डिस्पोजल ग्लास भी पड़ी थी। इन सब स्थितियों को देखकर लोग गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। शिनाख्त का प्रयास असफल होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--
हत्या के पीछे परिजन या प्रेम संबंध
मंझनपुर। ख्वाजा कड़क शाह बाबा की मजार पर हर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। इस गुरुवार को नौचंदी का मासिक मेला लगा था। लिहाजा भीड़ और अधिक थी। देर शाम तक श्रद्धालुओं का उसी रास्ते से आना-जाना रहा, जिस रास्ते के किनारे झाड़ी के बीच लाश पड़ी थी। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं मेले में आने के बाद महिला किसी प्रेमी से मिलने के लिए तो नहीं रुक गई। इसके बाद हादसा हुआ हो। पुलिस इस बिंदु पर बारीकी से जांच करने के साथ यह भी कह रही है कि हो सकता है परिवार वालों ने ही वारदात को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोस्टमार्टम की होगी वीडियो रिकार्डिंग
मंझनपुर। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शिनाख्त नहीं होने पर तीन दिन बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कराया जाएगा। साथ ही इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी होगी।
--
नशे में धुत थे हत्यारे
मंझनपुर। शव के पास ही शराब की खाली बोलत पड़ी थी। डिस्पोजल ग्लास भी करीब चार की संख्या में पड़े थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि हत्या में चार लोग शामिल रहे होंगे। नशे में धुत होने के बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

--
इनका कहना है
मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुराचार हुआ अथवा नहीं, इस बारे में पीएम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
अशोक कुमार-अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed