{"_id":"5b9ff8ea867a557ec97f1e39","slug":"121537210602-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला व दो किशोरियां झुलसीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से महिला व दो किशोरियां झुलसीं
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
भरवारी कस्बा स्थित भवंस मेहता डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार शाम टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला व दो किशोरियां झुलस गईं। तीनों वहां बकरियां चरा रही थीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंघिया गांव की सुमन (16) पुत्री संपत, सोनी (14) पुत्री अर्जुन व गुलजारी (49) पत्नी कल्लू सोमवार शाम भवंस मेहता डिग्री कॉलेज के पास बकरियां चरा रही थीं। इस दौरान ऊपर से गुजरा हाईटेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया। इसमें उतरे करंट की चपेट में आने से तीनों झुलस गईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। लोगों ने आननफानन एम्बलेंस की मदद से झुलसी महिला व किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।