{"_id":"59e3a45e4f1c1bdb538b79cc","slug":"121508090974-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला ढहने से महिला की मौत, पड़ोसन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीला ढहने से महिला की मौत, पड़ोसन जख्मी
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीला ढहने से महिला की मौत
-सिराथू के जहांगीराबाद गांव में गंगा किनारे हुआ हादसा
-घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी महिलाएं, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सिराथू तहसील के राममपुर बढ़नावां (जहांगीराबाद) में रविवार सुबह खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। इसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि साथ रही पड़ोसन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
रामपुर बढ़नावां गांव की बइयां देवी (30) पत्नी पप्पू सोनकर रविवार सुबह पड़ोसन रेनू पुत्री नींबूलाल के साथ गंगा किनारे टीले से मिट्टी लेने गई थी। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दोनों महिलाएं दब गईं। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आननफानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में बइयां देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों के साथ तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक घायल
सिराथू (ब्यूरो)। फतेहपुर जिले के (खागा) सिकियानी निवासी सौरभ सिंह रविवार शाम इलाहाबाद से घर लौट रहा था। हाईवे पर सैनी स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।