फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

-पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के महगांव में रविवार दोपहर सगे भाईयों ने पड़ोसन को दौड़ा-दौड़ाकर बेहरमी से पीट दिया। पुरानी रंजिश को लेकर सुबह दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव गांव निवासी यास्मीन पत्नी महमूद का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। सुबह दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद सगे भाईयों ने यास्मीन के घर धावा बोल दिया। घर पहुंचे हमलावरों ने विवाहिता निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर बेहरमी से पीट दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर आए और किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर पीड़िता के पति महमूद का आरोप है ग्राम प्रधान ने घर बुलाकर उसे सुलह होने की धमकी दी है। इंकार करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed