फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, दो की मौत

बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, दो की मौत

Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, दो की मौत
मूरतगंज(कौशाम्बी)। हाईवे पर लोहरा मोड़ के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कानपुर में स्थित वाटर पार्क से घूमकर घर लौट रहे थे। कार सवार चक रघुनाथपुर नैनी के रहने वाले थे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


नैनी इलाहाबाद के चक रघुनाथपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ रीशू (26) पुत्र मूलचंद्र किराना व्यवसायी है। रविवार की सुबह रीशू अपने साथी इरशाद (30), डब्बू (20) और सन दयाल (25) के साथ कानपुर स्थित वाटर पार्क घूमने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे कार सवार युवक घर लौट रहे थे। हाईवे पर लोहरा मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुल से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में चंद्रप्रकाश उर्फ रीशू और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड्ड में गिरी कार देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घटना की जानकारी मृतक और घायलों को परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। देर रात युवकों के परिजन घटनास्थल पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू कार पुल से नीचे गिरी, दो की मौत
रविवार की रात लोहरा मोड़ के समीप हुआ हादसा
कानपुर के वाटर पार्क घूमने गए थे कार सवार युवक, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed