फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चरवा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

चरवा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

Fri, 08 Feb 2019 06:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
चरवा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
चरवा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
विज्ञापन

रैया देह माफी गांव का मामला, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के रैया देह माफी गांव के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रैया देह माफी गांव के लोग शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन की ओर गए तो देखा कि ट्रैक पर एक करीब 35 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसने खुदकुशी की अथवा हादसे का शिकार हुआ या फिर हत्या करके शव ठिकाने लगाया गया ? इन सवालों का जवाब भी किसी के पास नहीं है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी का कहना है कि शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने से पहले इस मामले में कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा गांव की राजपति देवी का गुरुवार रात किसी बात को लेकर पति कुंवारे पासी से झगड़ा हो गया था। इसी के बाद तैश में आकर शुक्रवार सुबह वह खुदकुशी करने अयोध्या का पूरा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। नीयत भांपकर लोगों ने इसकी जानकारी यूपी-100 पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले गई। बाद में समझा-बुझाकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed