{"_id":"5c3644b5bdec22571b3c32f4","slug":"11547060405-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो महिलाओं पर जुल्म, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए दो महिलाओं पर जुल्म, शिकायत
विज्ञापन
दहेज के लिए दो महिलाओं पर जुल्म, शिकायत
कोखराज और सरायअकिल का मामला, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज और सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में ब्याही दो महिलाओं को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले दोनों की पिटाई की गई। पीड़िताओं ने बुधवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के फुलवा गांव की सरिता पुत्री छेदीलाल ने बताया कि सात जून 2017 को उसका विवाह कोखराज इलाके के बदनपुर निवासी सुग्गीलाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होेने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने बुधवार को पति, जेठानी और दो जेठ के खिलाफ एसपी को तहरीर दी। इसी तरह पूरामुफ्ती के काजीपुर गांव की कुसुम देवी पुत्री रघुवर का विवाह करीब छह साल पहले सरायअकिल के तरनी निवासी राजेश से हुआ था। आरोप है कि चार रोज पहले ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे भी पीटकर घर से भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों मामलों में पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
----
बाइक चोरी में एफआईआर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर जवाहरगंज निवासी हरछठ लाल ने बताया कि दो जनवरी को वह किसी काम से पिपरी के बिलासपुर स्थित भट्ठा गया था। भट्ठे से ही शातिरों ने उसकी बाइक पार कर दी। वाहन स्वामी ने इसकी शिकायत उसी रोज पुलिस से की थी। मंगलवार को जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
----
एक घर से चोरी, दो में प्रयास
टेढ़ीमोड़ (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव की नगीना देवी पत्नी स्व. भइयालाल मंगलवार रात खाने के बाद पड़ोस स्थित बहू के मकान में जाकर सो गई। इस दौरान ताला तोड़कर उसके सूने घर से चोर करीब पांच सौ रुपये और लगभग पांच हजार रुपये का सामान उठा ले गए। चोरों ने गांव के संतोष व रोशनलाल के घर में भी चोरी का प्रयास किया। जगहट हो जाने के कारण कामयाब नहीं हो सके। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। गृहस्वामियों ने तहरीर दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।