{"_id":"5a11d26b4f1c1bee688bc93d","slug":"11511117419-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, कोहराम
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, कोहराम
-पछुआ हवा के साथ ठंड ने दी दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी(कौशाम्बी)। दोआबा में पछुआ हवा के साथ शीत लहर चल पड़ रही है। कोहरे की धुंध और गलन कातिल बनती जा रही है। शनिवार की रात भरवारी के एक अधेड़ की ठंड लगने से मौत हो गई। रात में वह पड़ोसी के नलकूप की रखवाली करने गया था। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज के भरवारी कस्बे का मन्नी लाल (55) पुत्र झगडू गरीब मजदूर है। वह कस्बे के अतीक अहमद के निजी नलकूप की रखवाली करता था। तीस बरस से वह नलकूप की कोठरी में दिन-रात रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम वह नलकूप की रखवाली करने के लिए गया था। रात में अचानक उसे ठंड लग गई, और सांसे थम र्गइं। सुबह गांव के लोग नलकूप पर पहुंचे तो देखा दरवाजा बंद है। जंगले से देखा तो मन्नी लाल विस्तर पर मृत पड़ा था। अधेड़ की मौत की खबर परिजनों को हुई तो वह भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि अधेड़ की मौत ठंड लगने से हुई है। देर शाम घर परिवार के लोगों ने अधेड़ के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताते चलें कि हफ्ते भर से दोआबा में ठंड कहर बरपा रहा है। सात दिन के बीच में तीन लोगों की ठंड लगने से मौत हो चुकी है। कोहरे की धुंध के साथ चली शीतलहर कातिल बनती जा रही है। रविवार को सुबह से ही कोहरे की धुंध के साथ गलनभरी ठंड महसूस हुई।