{"_id":"59caa8444f1c1ba2538b491c","slug":"11506453572-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला के उड़े चीथड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला के उड़े चीथड़े
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से महिला के उड़े चीथड़े
-सोमवार रात सयारा रेलवे क्रासिंग के समीप हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सयारा रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला के चीथड़े उड़ गए। रात में महिला रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली के मीठेपुर सयारा गांव की कमला देवी (45) पत्नी गुलाब चंद्र सोमवार रात करीब 10 बजे खेत की ओर गई थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे महिला के चीथड़े उड़ गए। देर रात महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खेत की ओर गए घर वाले रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देख सन्न रह गए। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विवाहिता से सामूहिक दुराचार
-अदालत के आदेश पर एक माह बाद पिपरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी इलाके में गांव के ही तीन युवकों ने पड़ोसन के साथ सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अदालत के आदेश पर शनिवार को पिपरी पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता 27 अगस्त की रात घर में अकेली थी। परिवार के लोग रिश्तेदारी गए थे। रात बहाने से घर के भीतर पहुंचे गांव के तीन युवकों ने दबोच कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दूसरे दिन घर लौट परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शनिवार को पिपरी पुलिस ने दुराचार के आरोपी प्रेम कुमार, शिव प्रसाद और प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया पड़ोसी
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार शाम खेत की ओर गई थी। इसके बाद जब किशोरी देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पता चला कि उसको गांव का ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने पर मंगलवार को पीड़िता की मां कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लापता किशोरी और आरोपी तलाश में जुटी है।