फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेटी पैदा होने पर युवती को पीटकर घर से निकाला

बेटी पैदा होने पर युवती को पीटकर घर से निकाला

Thu, 21 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेटी पैदा होने पर युवती को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
बेटी पैदा होने पर युवती को पीटकर घर से निकाला
महिला ने पति के खिलाफ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर के एक राजगीर ने बेटी पैदा होने पर पत्नी पर कहर बरपा दिया। मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं नवजात के साथ पत्नी को घर से भगा दिया। महिला ने मामले की नामजद तहरी पुलिस को दी है। वह प्रकरण की जांच कर रही है।
सिंहपुर निवासी संदीप कुमार राजगीर है। उसकी शादी एक साल पहले शांति देवी (20) के साथ हुई थी। शादी में बाइक मिली थी। बाइक शांति देवी के ही नाम थी। इससे संदीप नाराज रहता था। वह हमेशा उसको बेचने की कोशिश में लगा रहता था, लेकिन शांति इसका विरोध कर देती थी। दहेज में वह और रकम दिलाने की मांग कर रहा था। उसका कहना था कि वह कारोबार करने के लिए उसको रुपया चाहिए। पत्नी मायके से रुपया लाकर उसे दे। दो दिन पहले शांति देवी ने बेटी को जन्म दिया। शांति नवजात बच्ची के साथ घर आई तो पति को आगबबूला था। तमाम ताने उसने कसे। मंगलवार की शाम को वह नशे में आया और गाली-गलौज करते हुए शांति को पीटा और उसको घर से निकाल दिया। दुधमुंही बच्ची के साथ शांति रोते-बिलखते हुए असरावल खुर्द मायके पहुंची। बुधवार को शांति ने संदीप के खिलाफ तहरीर दी। चायल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


---------------------
दीवार फांदकर मोबाइल व नगदी उठा ले गए चोर
चायल। पिपरी के भीखपुर मेड़वारा निवासी भेदनलाल के घर में मंगलवार की रात दीवार फांदकर चोर सात हजार रुपया नगद और दो मोबाइल उठा ले गए। सुबह इसकी जानकारी भेदनलाल को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed