फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Wed, 13 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

-सोमवार रात सयारा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
टेवां (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के सयारा गांव के समीप सोमवार रात साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बहन के घर कमासिन जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीर निवासी नरेन्द्र कुमार (20) पुत्र जगदेव सोमवार शाम बहन के घर सैनी के कमासिन जा रहा था। सयारा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो नरेंद्र कुमार की जेब से मिले कागजात व आईजी से शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर नरेंद्र की मां मालती देवी अपने बेटों व परिचितों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो दहाड़ मारकर रो पड़ी। युवक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

----------------------
अप्पे की टक्कर से बाइक सवार घायल
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी का रोहित कुमार पुत्र रामानंद मंगलवार सुबह बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। सल्लाहपुर गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर किया अधमरा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी के कादिलापुर निवासी रामसूरत पुत्र महादेव मंगलवार दोपहर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए तालाब की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान उसके मवेशी पड़ोसी के खेत में घुस गए। मवेशियों को हटाते हुए पड़ोसी उससे भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद हमलावर ने उसे पीट दिया। पिता को पिटते देख बेटी नीता को भी पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed