फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई गंभीर

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई गंभीर

Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई गंभीर
मंझनपुर। महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर टेवा के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा के जफरपुर महावां गांव का पारस (25) पुत्र गिरधारी लाल रविवार की सुबह भाई आदर्श (18) के साथ मंझनपुर आया था। करीब दस बजे दोनों भाई घर लौट रहे थे। टेवा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे पारस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि साथ रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी मृतक के घर वालों को दी। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई गंभीर
रविवार की सुबह टेवा गांव के समीप हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed