फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   साहब! मेरी बीवी को घर पहुंचा दो...

साहब! मेरी बीवी को घर पहुंचा दो...

Thu, 04 Apr 2019 05:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
साहब! मेरी बीवी को घर पहुंचा दो...
साहब! मेरी बीवी को घर पहुंचा दो...
विज्ञापन

बड़ी साली से परेशान युवक ने एसपी से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पत्नी को साथ रखने के लिए एक युवक दर-ब-दर की ठोकरें खा रहा है। युवक ने बीवी को हासिल करने के लिए हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया। अदालती फैसले के बाद भी पत्नी साथ नहीं आ रही तो पीड़ित ने गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से इंसाफ की गुहार लगाई है।
पिपरी कोतवाली के कसेंदा निवासी संजय कुमार की शादी पांच फरवरी 2016 को प्रयागराज के बैरहना में रहने वाली शकुंतला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी ससुराल नहीं आ रही है। संजय व उसके घरवालों ने शकुंतला की विदाई के लिए तमाम प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। संजय का कहना है कि उसके पत्नी की बहन विदाई नहीं होने दे रही। इस पर संजय हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने भी पति-पत्नी को साथ रहने के लिए इजाजत दी है। इसके बाद भी पत्नी ससुराल आने के लिए राजी नहीं है। संजय ने कोर्ट के आदेश के साथ एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत कर अपनी पत्नी को विदा कराने की मांग किया है। एसपी ने इंस्पेक्टर पिपरी को मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

----------

दुष्कर्म पीड़िता का बयान नहीं करा रही पुलिस
पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस दुष्कर्म की शिकार एक विवाहिता का न तो मेडिकल करा रही है और न ही उसका कोर्ट में कलमबंद बयान कराया जा रहा है। विवाहिता ने पुलिस की भूमिका पर शक जाहिर करते हुए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि महीने भर पहले पड़ोस में रहने वाले युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। दरिंदगी के बाद विवाहिता की पिटाई कर उसके जेवरात लूट लिए थे। इस मामले की नामजद रिपोर्ट कोखराज कोतवाली में दर्ज कराई गई। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन उसका अब तक मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। अदालत में भी महिला का बयान नहीं कराया गया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से की गई शिकायत में अपना मेडिकल व कोर्ट में बयान कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed